प्रेगनेंसी में पानी ज्यादा पीने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:26

प्रेग्नेंसी के दौरान अधिक पानी पीना हो सकता है खतरनाक, जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट

प्रेग्नेंसी के दौरान बेहद सावधानी रखनी चाहिए। खानपान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। अनियंत्रित और अनहेल्दी खानपान जच्चा-बच्चा दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान पानी की मात्रा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है। खुद को स्वस्थ और फिट रखने के लिए रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए, ताकि हमारा शरीर अच्छे से हाइड्रेटेड रहे। लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी हो है कि वो पानी की सही मात्रा ही लें, न बहुत ज्यादा और न बहुत कम।

न्यूट्रिशनिस्ट प्रीतिका बेदी कहती हैं कि गर्भवती महिलाओं के शरीर में पानी, ऑक्सीजन के साथ-साथ और भी कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व सप्लाई करता है। इससे बच्चे को भी पोषण मिलता है। इसके अलावा सभी प्रीनेटल विटामिंस भी बच्चे को पानी से ही मिलते हैं। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं को रोजाना पानी की सही मात्रा पीनी चाहिए। पानी से उनका पाचन तंत्र भी सही रहता है और शरीर के अंदर नई सेल्स भी बनती रहती हैं। लेकिन अधिक पानी पीना भी प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकता है।

पानी क्यों है जरूरी? पानी से शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं। जैसे यह आपको हाइड्रेटेड रखता है। साथ ही गर्भावस्था के दौरान होने वाले क्रैम्प्स को भी कम करता है। साथ ही प्रेग्नेंसी के समय होने वाली कब्ज जैसी दिक्कतों को भी कम करता है। प्रीतिका बेदी बताती हैं कि संतुलित मात्रा में पानी से आप एनर्जाइज फील करती हैं। यह शरीर के तापमान को भी नियत्रण में रखता है।

अधिक पानी से नुकसान भी: बेदी बताती हैं कि अधिक मात्रा में पानी पीना प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए काफी नुकसान देह भी साबित हो सकता है। इससे कई प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं जैसे कि ज्यादा पानी आप थका हुआ महसूस करेंगी और आपकी किडनी को भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जब आप ज्यादा पानी पीने लगती हैं तो आपके शरीर का इलेक्ट्रोलाइट लेवल गिर जाता है और शरीर का बैलेंस भी बिगड़ जाता है। इससे सिर-दर्द जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info